भाजपा देश के लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी – राठौर

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश के लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी है। उन्होंने कहा है कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव परिणाम को जिस ढंग से प्रभावित करने की कोशिश की गई थी वह सब भाजपा के इशारे पर किया गया था, जिसे आज उच्चतम न्यायालय ने  नगर निगम चंडीगढ़ के परिणाम को रद्द कर लोकतंत्र की रक्षा की है।
राठौर ने कहा है कि भाजपा किस प्रकार चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में कर रही है आज  उच्चतम के फैंसले ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा के इशारे पर मतपत्रों से भारी छेड़छाड़ कर चुनाव परिणाम अपने पक्ष में किया जा रहा है।
राठौर ने देश के किसानों के साथ हो रहें अत्यचार पर भी रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नही करेगी। उन्होंने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिये हरियाणा सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है।
इस बीच कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश को आपदा के समय राहत राशि पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से इस बारे श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है जिससे वास्तविक स्थिति का पता चल सके। उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश को राहत बारे भ्रामक प्रचार कर रही है जो सहन नही किया जा सकता।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed