चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

शिमला: सतलुज नदी में कार गिरने से पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 2 घायल

शिमला: शिमला जिले के कुमारसैन में एक कार सतलुज नदी में जा गिरी। सड़क दुर्घटना में पति पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए हैं। जिनका कुमारसैन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात कुमारसैन थाना के तहत लुहरी सुन्नी मार्ग पर महोली नामक स्थान पर एक कार (नंबर HP 25A 4660) असंतुलित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिन में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति पत्नी भी शामिल है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए कुमारसैन अस्पताल ले जाया गया।

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अभय कुमार (उम्र 25 साल) निवासी रिकांग पिओ (किन्नौर), जितेश निवासी निचार (किन्नौर), जितेश की पत्नी वंशिका (उम्र 24 साल) के तौर पर हुई है। जबकि घायलों की पहचान राहुल कृष्ण (उम्र 24 साल) निवासी कल्पाउमर, अंशुल फान्यान (उम्र 21 साल) निवासी मोरंग। दोनों किन्नौर जिले के रहने वाले हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed