लोस चुनाव में फायदा लेने के लिए आपदा पर भाजपा कर रही राजनीति : बलदेव ठाकुर

मुश्किल घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी रही कांग्रेस
शिमला: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान की आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने कहा हिमाचल में आपदा राहत कार्यों में बंदरबांट हो रही है। बलदेव ठाकुर ने कहा कि अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तब जाकर भाजपा के लोंगों को आपदा प्रभावितों की याद आ रही है।
उन्होनें कहा कि जिस दौर में प्रदेश के लोंगों पर आपदा का कहर टूटा था तो भाजपा सिर्फ राजनीति करने में लगी रही। जबकि उस मुश्किल घड़ी में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने व्यक्ति के साथ खड़ी रही। यहां तक कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी जमा पूंजी भी राहत राशि में दे दी। जबकि भाजपा के नेता उस समय भी राजनीति करते रहे। बलदेव ने कहा कि जुलाई 2023 से सितंबर तक प्रदेश में भारी आपदा से हुए नुकसान से निपटने के 30 सितंबर को ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3500 करोड़ की राहत राशि की घोषणा कर दी।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक पैकेज हिमाचल को नहीं मिला है। जो राहत पैकेज दिया गया वो राहत मैन्युल में मिलना तय था और तब भी मिलता अगर आपदा नहीं भी आती। केंद्र सरकार ने केवल नंवबर में मिलने वाले पैकेज को समय से पहले दे दिया और उसे ही भाजपा के नेता स्पेशल पैकेज का नाम दे रहे हैं जबकि जितना नुकसान हुआ उसके तहत अलग से स्पेशल पैकेज की मांग केंद्र से की गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक आर्थिक सहायता करने के लिए राहत मैन्युल में ऐतिहासिक संसोधन कर इसे जन हितैषी बनाया है। कांग्रेस सचिव बलदेव ठाकुर कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने आपदा की घड़ी में समाज के हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का कार्य किया है। जिन प्रभावितों के मकान, दुकान, गौशालाएं, आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं, पशुधन, भूमि और फसलों का नुकसान हुआ है, कांग्रेस सरकार ने उनकी हर संभव सहायता की है और उन्हें उचित मुआवजा भी प्रदान किया है।

बलदेव ठाकुर ने कहा कि जनता की सेवा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना, कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed