हिमाचल: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों-गैर शिक्षकों को चार अप्रैल तक अवकाश

हिमाचल : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में करवाई जाएगी पढ़ाई ; हिंदी-इंग्लिश मीडियम चुनने का मिलेगा मौका

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसका विकल्प बच्चों को दे दिया है। यदि वे हिन्दी मीडियम में पढ़ना चाहते हैं तो हिंदी में पढ़ाई कर सकते हैं, और अगर अंग्रेजी मीडियम में पढ़ना चाहते हैं तो अंग्रेजी में पढ़ाई कर सकते हैं। पहले सरकार ने कक्षा 1 व 2 में अंग्रेजी में पढ़ाई करवाने का निर्णय लिया था। वीरवार को इसमें संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।हिमाचल प्रदेश के 10,300 प्राइमरी स्कूलों में यह नियम शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू हो जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed