जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की ही देन – प्रतिभा सिंह

शिमला/भावानगर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की ही देन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करती है।
आज भावानगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस दौरान न तो सरकार को कोई अपना  सहयोग ही दिया व न ही लोगों की कोई सहायता की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश सरकार के सभी मंत्री दिन रात प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश को आपदा से निपटने के लिए कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं दी।उन्होंने भाजपा सांसदों से आग्रह किया था कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर प्रधानमंत्री से मिलकर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर विशेष आर्थिक मदद की गुहार लगाए पर उन्होंने इसमें भी उन्होंने कोई सहयोग नहीं दिया।
इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार राहत व पुनर्वास कार्यो में पूरी तरह जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर इस आपदा स निपटने के लिए एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से विशेष आर्थिक मदद का आग्रह किया था पर भाजपा के नेताओं ने इसमें भी कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4500 करोड़ जारी कर आपदा प्रभावित लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है और राज्य सरकार पूरी तरह लोगों की मदद कर रही है।
विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि रामपुर से भावानगर किन्नौर के लिये एक वैकल्पिक मार्ग का विस्तार किया जाएगा जिससे साल भर बगैर किसी बाधा के इस मार्ग में ट्रैफिक चलता रहे। उन्होंने कहा कि इस बारे बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से विचार विमर्श के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में सड़कों के विस्तार व रखरखाव पर विशेष ध्यान दे रही है।
विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि आपदा के दौर में प्रदेश सरकार ने बहुत ही बेहतर कार्य किया।  प्रभावित सड़को की बहाली जल्द की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से इस आपदा पर पार पाया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed