ICC World Cup 2023: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया

विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी और भारत ने इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए एक और आसान जीत हासिल की।

कोलकाता में रविवार 5 नवंबर को हुए मुकाबले में विराट कोहली के ऐतिहासिक 49वें शतक के बाद रवींद्र जडेजा की घातक स्पिन के दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में अपना पहला स्थान पक्का कर लिया।

विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर कोलकाता में ICC वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक बनाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली के वनडे शतकों की संख्या 49 हो गई है, उन्होंने 289वें मैच में यह मुकाम पार किया था। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 49 शतक लगाए थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed