कांगड़ा: जमीनी विवाद में भाई -भाभी की गोली मारकर हत्या…

कांगड़ा : कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जसौर में ज़मीनी विवाद में एक प्राइवेट स्कूल संचालक ने अपने सगे भाई और भाभी की दिन दहाड़े गोली मार कर कर हत्या कर दी। आरोपी भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। नगरोटा बगवां के डीएसपी और एसडीएम घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए है। जांच जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed