शिमला: सजा काट रहे कैदी की आईजीएमसी में मौत

शिमला: शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में  सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई है। बता दें कि कैदी को 15 सितंबर की रात को आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए कंडा जेल से लाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित था। कैदी अशोक कुमार पुत्र होशियार सिंह गांव पुना तहसील सलूणी जिला चंबा का रहने वाला था। कैदी अशोक को 7 मार्च 2023 से एनडीपीसी एक्ट के तहत 2 साल की सजा काट रहा था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि कैदी को बीमारी के कारण आईजीएमसी में दाखिल करवाया गया था, लेकिन आज उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed