कांगड़ा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत

कांगड़ा: कांगड़ा के नगरोटा बगवां पुलिस चौकी धीरा के तहत क्यारबां सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से 100 फुट नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा रविवार दोपहर एक बजे के करीब पेश आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय क्रैशर पर काम कर रहे लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाला और धीरा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल को इलाज के लिए टांडा अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में वासु (25) व से सिद्धार्थ (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार तीसरा लड़का रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed