हिमाचल: मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान….

हिमाचल: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोथसिद्ध ट्रस्ट ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 3 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी उपस्थित थे।

धूमू शाह मेला समिति दाड़ी ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed