शिमला: मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला, रंजना राव ने आज यहां बताया कि फरवरी, 2016 में शिमला जिला के विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सक दलों द्वारा परिवार नियोजन व स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी, 2016 को सिविल अस्पताल रोहडू, 6 फरवरी को सिविल अस्पताल ठियोग तथा सिविल अस्पताल रोहडू़ में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। 8 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 9 फरवरी को नागरिक अस्पताल कोटगढ़ तथा 10 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसेन में स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया जायेगा। 11 फरवरी को कोटखाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरस्वती नगर, जबकि 12 फरवरी को सिविल अस्पताल जुब्बल में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मशोबरा में 15 फरवरी को तथा 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी में चिकित्सा जांच शिविर का ओयोजन किया जायेगा। 17 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच व सिविल अस्पताल ठियोग में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 18 फरवरी को सिविल अस्पताल सराहन, 20 फरवरी को सिविल अस्पताल चौपाल, 25 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामी, 26 फरवरी को सिविल अस्पताल सुन्नी, 27 फरवरी को सिविल अस्पताल रोहड़ू तथा 29 फरवरी, 2016 को सिविल अस्पताल जुन्गा में चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।