एसजेवीएन ने आपदा राहत कोष में 2 करोड़ रुपए, जबकि कर्मचारियों ने दिया 55 लाख रुपए का अंशदान -सीएमडी नन्‍द लाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए एसजेवीएन का जताया आभार; कहा -इस राशि से प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

सीएमडी नन्‍द लाल शर्मा ने कहा- एसजेवीएन ऐसी कठिन परिस्थितियों में समाज और सरकार का सहयोग करने में हमेशा तत्‍पर;   एसजेवीएन और उसके कर्मचारी हमेशा राज्य और उसके लोगों के साथ खड़े रहे हैं

शिमला: एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्‍द लाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से भेंट की और आपदा राहत कोष के लिए उन्‍हें 2.55 करोड़ रुपए की राशि के दो चेक सौंपे। इस अवसर पर एसजेवीएन की निदेशक(कार्मिक) गीता कपूर एवं निदेशक(विद्युत)  सुशील शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से प्रभावित परिवारों को सहायता मिलेगी। समाज का हर वर्ग इस कठिन समय में मदद के लिए आगे आ रहा है, जिसके लिए राज्य सरकार उनकी आभारी है।

 नन्‍द लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि एक जिम्मेदार कारपोरेट निकाय के रूप में और राज्य में लगातार वर्षा एवं विनाशकारी बाढ़ के कारण स्थिति की गंभीरता को समझते हुए राहत कोष में एसजेवीएन 2 करोड़ रुपए का योगदान दे रहा है, जबकि एसजेवीएन के सभी कर्मचारी स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन जो 55 लाख रुपए है, का अंशदान कर रहे हैं।

 शर्मा ने आगे कहा कि, एसजेवीएन ऐसी कठिन परिस्थितियों में समाज और सरकार का सहयोग करने में हमेशा तत्‍पर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एसजेवीएन और उसके कर्मचारी हमेशा राज्य और उसके लोगों के साथ खड़े रहे हैं।

आपदा राहत कोष हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों की सहायता करना है। अभूतपूर्व वर्षा के कारण राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, जो राज्य में गत 50 वर्षों में आई सबसे भीषण आपदा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed