प्रतिभा सिंह बोलीं- न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी; राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का कोई भी षडयंत्र सफल होने वाला नहीं

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने  मानहानि के एक  मामले में राहुल गांधी की  याचिका खारिज होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एकजुटता के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का कोई भी षडयंत्र सफल होने वाला नहीं।

प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी की मानहानि की याचिका खारिज होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही  आज देश की राजनीति में अस्थिरता पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत लोकसभा की सदस्यता से बाहर किया गया। देश मे आज जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है वह बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के संघर्ष की लड़ाई में देश प्रदेश की कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।उन्होंने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। प्रदेश का एक एक पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed