शिमला: डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक पर क्या बोले CM जानिए….

हिमाचल: प्रदेश में जिन डॉक्टरों को नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (NPA) मिल रहा है, उनका हड़ताल पर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि बीते दिनों डेंटल डॉक्टर की भर्ती निकालने की मांग लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने NPA बंद करने की बात कही और कहा कि उन्हें NPA नहीं रेगुलर नौकरी चाहिए। इसके बाद सरकार ने डेंटल डॉक्टर की कुछ पोस्ट भरने को भी मंजूरी प्रदान की। इसलिए NPA विड्रा किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सभी डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की और कहा कि जरूरी हुआ तो NPA के मसले पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

वहीं NPA बंद करने से नाराज डॉक्टर दो दिन से पेन डाउन स्ट्राइक पर है। आज भी सुबह 9.30 से 11 बजे तक डॉक्टर OPD में नहीं मिले। इससे राज्य के अधिकांश मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को सुबह के वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed