केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फ़ीसदी बढ़ा

नई दिल्ली: नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 42 फीसदी कर दिया है। महंगाई भत्ता को साल में दो बार रिवाइज किया जाता है। हर छह महीने में DA पर विचार किया जाता है और अमूमन बढ़ोतरी भी की जाती है। DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2023 से लागू किया जाएगा। मतलब, जनवरी, फरवरी का एरियर और मार्च में बढ़ोतरी का लाभ इस महीने की सैलरी के साथ मिल जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार DA बढ़ोतरी पर 12815 करोड़ रुपये खर्च करेगी। लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक हुई। इस बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई। केंद्र सरकार के इस फैसले का लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ 69 लाख पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।

महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा केंद्रीय पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। पेंशनभोगियों को यह DR यानी डियरनेस रिलीफ के तौर पर मिलता है। कैबिनेट कमिटी ने पेंशनकर्मियों के लिए डियरनेस रिलीफ में भी बढ़ोतरी का फैसला किया है। पेंशनर्स को भी अब 38 की जगह 42 फीसदी के महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा। इनके लिए भी यह 1 जनवरी 2023 से लागू होगा. मार्च महीने की जो पेंशन आएगी, उसमें जनवरी और फरवरी के एरियर का लाभ मिलेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed