हिमाचल: 19 प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

हिमाचल को शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार

  • मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इण्डिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त किए

शिमला: हिमाचल प्रदेश को इण्डिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स अवार्ड सर्वेक्षण में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है। ये पुरस्कार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने आज नई दिल्ली में इण्डिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स सम्मेलन-2019 के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को प्रदान किए। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जय राम ठाकुर ने बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्यों को प्रोत्साहित करने और इनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करने के लिए इण्डिया टुडे ग्रुप की सराहना की। स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 83 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ प्रदेश केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। राज्य में 15,556 सरकारी व 3252 निजी स्कूल हैं। इसके अतिरिक्त 139 डिग्री कालेज, पांच विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय छः मेडिकल कालेज और आईआईटी कार्य कर रहे हैं, जबकि शीघ्र ही एम्स भी खुलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घरों के समीप गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

  •  शिक्षा क्षेत्र में लगातार दूसरी बार पुरस्कार प्राप्त करना गर्व की बातः सुरेश भारद्वाज

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज दिल्ली में मीडिया ग्रुप इंडिया टुडे द्वारा आयोजित इंडिया टुडे स्टेट आफ द स्टेट्स कन्क्लेव-2019 में हिमाचल को शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि देश के बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए हिमाचल ने लगातार दूसरी बार शिक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश हिमाचल सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लागू की गई सर्वश्रेष्ठ नीतियों की सराहना कर रहा है। नर्सरी शिक्षा शुरू करने पर सरकारी विद्यालयों में बच्चो की संख्या में बढ़ोतरी, अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना, अटल आदर्श विद्यालय योजना, भाषा लेब, विजुअल शिक्षा जैसे क्रांतिकारी फैसलों की पूरे देश में सराहना हो रही है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में लगातार दूसरी बार सम्मानित करने का श्रेय जहां मुख्यमंत्री को जाता है वही हिमाचल के सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक भी श्रेय के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि देश के उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राज्यस्थान, मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों को शिक्षा के क्षेत्र में पछाड़ कर पुरस्कार प्राप्त करना हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *