रजनी पाटिल बोलीं – हिमाचल में कांग्रेस पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी

मण्डी:हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के उल्लेखनीय कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। सरकार ने सिर्फ घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए प्रदेश के हर वर्ग के लिए ठोस पहलें की हैं।
रजनी पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने आपदा और आर्थिक अन्य गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए हिमाचल को एक आत्मनिर्भर, सक्षम और प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए अनैतिक हथकंडे अपना कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की लेकिन हिमाचल की जनता ने उसका लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया है। कांग्रेस पार्टी का मजबूत और सशक्त नेतृत्व भाजपा के मंसूबों को बेनकाब करने के लिए देश भर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। कांग्रेस पार्टी संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए पूर्णता वचनबद्ध है।
रजनी पाटिल ने कहा कि गांधी परिवार का हिमाचल से गहरा नाता और स्नेह है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल को आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाना चाहती है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में आएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed