- विभिन्न कार्यक्रम द्वारा लोगों को किया जाएगा आपदा से बचने के लिए जागरूक : आपदा प्रबंधन विशेष सचिव डीसी राणा
- : आपदा के समय किए जाने वाले प्रबंधन व बचाव कार्यों के प्रति जानकारी प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक
- आपदा प्रबंधन दिवस पर 11से 13 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आपदा सम्बन्धी दी जाएगी जानकारी
शिमला: आपदा के वक्त कैसे बचाव किया जाए इसको लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा रिस्क रिडक्शन- ‘समर्थ अभियान अभियान शुरू कर दिया हैं। शुक्रवार को रिज मैदान से अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में स्कूली छात्रों ने रिज मैदान पर रैली का आयोजन किया गया। जहाँ बच्चों ने लोगों को आपदा से बचने के लिए जागरूक किया वहीं इस दौरान स्कूलों में नारा लेखन प्रतियोगिता, आपदाओं पर प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता व निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही हिमाचल के सभी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों व सरकारी विभागों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। वही रिज मैदान पर आपदा प्रबधन , अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें आपदा के समय किस तरह से कार्य
किया जाता है इसको लेकर छात्रों ओर लोगों को जागरूक किया गया। आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव डीसी राणा ने कहा कि 13 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा प्रबधन दिवस है। इसको लेकर आज से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। ये अभियान 23 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा से जोखिम से बचने के लिए 2011 में इस अभियान की शुरूआत की थी। यह अभियान राज्य, जिला व सामुदायिक स्तर पर चलाया जाता है। इस बार भी इसकी शुरुआत की गई है और इसमें विभिन्न कार्यक्रम चला कर लोगों को आपदा से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। आपदा के समय किए जाने वाले

विभिन्न कार्यक्रम द्वारा लोगों को किया जाएगा आपदा से बचने के लिए जागरूक : आपदा प्रबंधन विशेष सचिव डीसी राणा
प्रबंधन व बचाव कार्यों के प्रति जानकारी प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है ताकि आपदा के समय संयमपूर्वक उसका निर्वहण कर आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। विशेष सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन, निदेशक आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण विभाग डीसी राणा ने आज समर्थ-2019 कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के तहत मनाए जा रहे कार्यक्रम के अवसर पर गेयटी थियेटर में यह जानकारी दी। उन्होंने आज लाल बहादुर शास्त्री चैक से सीटिजन सोलिडेटरी मार्च को भी रवाना किया। शिमला के लगभग 700 छात्र-छात्राओं को रवाना किया, जो आपदा प्रबंधन के संबंध में विभिन्न जागरूकता संदेश सम्प्रेषित कर रहे थे। डीसी राणा ने बताया कि इस आयोजन के तहत प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता प्रदान की जाएगी, जिसमें नुक्कड़-नाटक अन्य आपदा प्रबंधन गतिविधियों के संबंध में स्वास्थ्य, अग्निश्मन एवं होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

आपदा प्रबंधन दिवस पर 11से 13 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आपदा सम्बन्धी दी जाएगी जानकारी
रिज पर आपदा प्रबंधन पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्धघाटन अवसर पर एडीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा प्रबंधन दिवस पर आज इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 11से 13 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आपदा सम्बन्धी जानकारी दी जा रही है कि वह किस प्रकार आपदा में प्राथमिक उपचार दे तथा इन उपकरणों को को किस प्रकार इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि आज प्रदर्शनी में गृह रक्षा,अग्निशमन ,जीवीके तथा विभिन्न कम्पनियों द्वारा स्टालों में उपकरणों की जानकारी दी जा रही है।
बाइट: डीसी राणा आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव।
बाइट:अपूर्व देवगन एडीसी शिमला।