राज्यपाल ने दी कृषि विश्वविद्यालय को 11वां स्थान हासिल करने पर बधाई

रीना ठाकुर/शिमला: राज्यपाल कलराज मिश्र ने चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर को देश के 75 कृषि विश्वविद्यालयों में 11वां स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राज्यपाल ने आज राजभवन में उनसे शिष्टाचार भेंट करने आए कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक सरयाल से बातचीत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को अपने स्थान को और बेहतर करने के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कृषि एवं पशु चिकित्सा कार्यक्रमों की 152 सीटों के लिए रिकॉर्ड 17000 आवेदन प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विस्तार व शोध कार्य में विश्वविद्यालय ने सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

राज्यपाल ने जैविक व प्राकृतिक कृषि को और बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए तथा कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर स्थापित सलाहकार समिति की बैठकों में वह स्वयं हिस्सा लेंगे और किसानों से सीधे तौर पर संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगे।

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने गत तीन वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से राज्यपाल को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में गत वर्ष प्राकृतिक कृषि केंद्र स्थापित किया गया था, जो देश में अपनी तरह का पहला केंद्र है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विस्तार विभाग, प्रति वर्ष 40 हजार से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दे रहा है और उन्हें इस विभाग के माध्यम से विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *