प्रदेश में चलेगा 9 से 16 अगस्त “मुख्यमंत्री हरित विद्यालय अभियान” : शिक्षा मंत्री

हिमाचल: वन विभाग ने लगाए 25 लाख पौधे

  • अभियान राज्य के सभी बारह जिलों में 727 चिन्हित स्थलों पर किया गया आयोजित

रीना ठाकुर/शिमला:  राज्य में चलाया गया वन विभाग द्वारा पांच दिवसीय व्यापक वृक्षारोपण अभियान आज समाप्त हो गया। वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि इस अभियान में 25,35,441 पौधे रोपे गए और 1,15,105 लोगों, छात्रों, युवा क्लबों, महिला मंडलों, गैर-सरकारी संगठनों और विभिन्न संस्थाओं ने सक्रिय रूप से इसमें भाग लिया।

यह अभियान राज्य के सभी बारह जिलों में 727 चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया गया। चंबा वन वृत्त 3,85,875 पौधों के रोपण के साथ अव्वल रहा जबकि वन प्रभागों में नूरपुर वन प्रभाग ने 1,88,467 पौधरोपण कर बढ़त बनाई। धर्मशाला वन वृत ने इस अभियान में सर्वाधिक 23,263 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाकर जनभागीदारी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वृक्षारोपण अभियान की निगरानी ऑनलाइन आवेदनों से की गई। प्रत्येक रोपण स्थल के लिए वन विभाग के कर्मियों को अधिकृत किया गया था ताकि वे अभियान में शामिल हुए लोगों और रोपे गए पौधों की संख्या के बारे में आंकड़े इकट्ठा कर सकें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *