अंबिका/शिमला : प्रदेश में शुक्रवार से मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। दो जुलाई को प्रदेश के पांच जिलों में मानसून पहुंचा था। शुक्रवार को बाकि के सात जिलों में भी मानसून ने पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 11 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। छह से आठ जुलाई तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।