कांग्रेस में भ्रष्टाचार की फेहरिस्त लंबी : जयराम ठाकुर

  • कांग्रेस के मिस्टर क्लीन भी रहे भ्रष्टाचारी
  • मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने पर भ्रष्टाचारीयों को जेल भेज कर होगा न्याय: जयराम ठाकुर

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के 5 वर्षों का कार्यकाल ईमानदार प्रयास का रहा है। इस कार्यकाल में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं है। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस आजादी के समय से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। आजादी के बाद आज तक जब भी कांग्रेस को मौका मिला है, कांग्रेस ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत की पहली सरकार के जीप घोटाले से लेकर वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तक कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है।

       मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि देश कांग्रेस की इन हरकतों से शर्मिंदा है। बोफोर्स घोटाला, कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला और रॉबर्ट वाड्रा द्वारा कांग्रेस के संरक्षण में भूमि घोटाला कांग्रेस के अपने विकास और देश को लूटने व बदनाम करने की गाथा बताता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने रफाल मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि को खराब करने की कोशिश की है। जबकि पूर्व में कांग्रेस के ‘मिस्टर क्लीन’ का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में समाप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि वे मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत, ईमानदारी और भारत भक्ति पर दाग नहीं लगाते। इसीलिए उन्हें बदनाम करने के लिए रफाल नाम का झूठ का पुलिंदा तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल ने फिर स्वीकार किया है कि इस पूरे अभियान का उनका एकमात्र लक्ष्य मोदी की छवि खराब करना है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपना जीवन पांच दशक तक बिना रूके-थके सिर्फ और सिर्फ भारत माता के लिए जिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जिनका कोई जनाधार नहीं है टीवी पर गालियां देकर नरेन्द्र मोदी की 50 वर्षों की तपस्या को धूल में नहीं मिला सकते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अहंकार लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ खत्म होगा। उन्होंने कहा कि पांचवें चरण के चुनाव में मतदाताओं के रूझान को देखते हुए कांग्रेस ने खुद को वोट काटने तक सिमित कर लिया है। कांग्रेस के बड़े नेता कपिल सिबल सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस की हार कबुल कर चूके हैं। वोट काटना, समाज तोड़ना, देश बांटना यही कांग्रेस की पहचान बन गयी है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष पर अमेठी में किसानो की जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है और इसी डर से कांग्रेस पार्टी के नेता व उनके सहयोगी पार्टी के नेताओं में घबराहट पैदा हो गई है  कि मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने पर उन्हें जेल जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन लोकसभा चुनावों में जीतकर केंद्र में सरकार बनाएगी और इस सरकार में हिमाचल प्रदेश से जीत कर भाजपा के चारों सांसद सरकार में शामिल होंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *