शिमला: शिमला संसदीय क्षेत्र की आम सभा कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, पार्टी प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल, शिमला संसदीय क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कहा कि पहले कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है और एक फौज है। कांग्रेस अनुशासित फौज भी है और इसे लोकसभा चुनाव में फौज की तरह लड़ना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी और पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए काम करेंगे। भाजपा का राष्ट्रवाद के फर्जी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन देश और प्रदेश के असली मुद्दों से भाग रही हैं। भाजपा का राष्ट्रवाद का मुद्दा फर्जी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन दिखाना होगा। अगर इन विधायकों और पदाधिकारियों के क्षेत्रों में कम वोट पड़े तो इनका फिर से भविष्य तय किया जाएगा।