भाजपा ने फूंका वाजपेयी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता का पुतला

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर किया प्रदर्शन

शिमला : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीरज भारती का पुतला भी फूंका। आरोप है कि नीरज भारती ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला पुलिस से नीरज भारती को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

प्रदर्शन में पूर्व राज्यसभा सदस्य बिमला कश्यप, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शीतल ब्यास, महिला मोर्चा संयोजक प्रतिभा बाली, सह प्रभारी गीतांजलि मेहता, प्रवक्ता प्रेमा चौहान, विजय ज्योति सेन, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अंजना शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारूल शर्मा, मंडल महामंत्री संजीव सूद, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजेंद्र चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा एमसी शिमला के पार्षद किरण बाबा, सत्या कौंडल,  कीमी सूद, आरती चौहान, कमलेश मेहता, बृज सूद, सहित शिमला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गुप्ता, रचना झिन्ना, कमलेश राणा, बिमला नड्डा, रीना शर्मा, लता शर्मा, राजीव अरोड़ा, विक्रम बांश्टू, रोहित रेक्टा, जितेंद्र ठाकुर, अमर ठाकुर और क्रांति स्वरूप ने भाग लिया।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *