कल शिमला के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

बिलासपुर : घागस व पंजगाई के तहत कुछ क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

बिलासपुर : सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उप मण्डल-। ई. सन्नी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानि 25 अक्तूबर को विद्युत अनुभाग घागस में विद्युत लाईन के साथ लगते पेडों की टहनियों की कांट छांट करने के चलते साथ लगते कुछ क्षेत्रों सीहड़ा, काहवी, चैहड़ की विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी।

इसी प्रकार 28 अक्तूबर को विद्युत अनुभाग पंजगांई में भी विद्युत लाईन के साथ लगते पेडों की टहनियों की कांट छांट करने के लिए साथ लगते कुछ क्षेत्रों पंजगाई, धारटटोह, द्रोबड़, सोलग, जुरासी, हुडू, धौणकोठी, गाहर, टीकरी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा तथा लोगों से सहयोग की अपील की है।

रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत कल शहर के कुछ स्थानों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 25 अक्तूबर को रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत तथा पेडों की कांट-छांट के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र खैरियां स्कूल, मिल्क प्लांट, महर्षि वाल्मीकि मोहल्ला, डोगरा फैक्ट्री, वोहरा फैक्ट्री, पंप हाउस तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed