बिलासपुर: बंदला में भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन संबंधी जन सुनवाई की तिथि में बदलाव

बिलासपुर: उपायुक्त एवं प्रशासक, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन, जिला बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बंदला में राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के लिए सड़क, भवन व रास्ते आदि के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन के संबंध में भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत निर्धारित जन सुनवाई की तिथि में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह जन सुनवाई आगामी 27 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे पंचायत घर, बंदला में आयोजित की जानी थी, लेकिन किन्ही अपरिहार्य प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण अब यह जन सुनवाई आगामी 31 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे पंचायत घर, बंदला में आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों, भू-स्वामियों एवं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों से आग्रह किया है कि वह संशोधित तिथि एवं समय के अनुसार जन सुनवाई में भाग लें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed