भोरंज: एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि जाहू के बस स्टैंड के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। इस कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए बस स्टैंड के गेट को 3 नवंबर तक बंद किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।