ऑनलाइन

आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी के लिए निविदाएं आमंत्रित

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक भंडारों—सदर बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता तथा श्री नैना देवी जी—से उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी के तहत परिवहन एवं उचित मूल्य की दुकानों पर आवश्यक वस्तुओं की उतराई संबंधी मजदूरी कार्य के लिए वर्ष 2026-28 हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी शीतल शर्मा ने दी।
इच्छुक निविदादाता अपनी निविदाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से https://hptenders.gov.in पर 26 अक्तूबर  को सायं 5:00 बजे तक अपलोड कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली अथवा ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तुत की गई किसी भी निविदा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्राप्त निविदाएं 27 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे निविदादाताओं अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला दंडाधिकारी, बिलासपुर अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उनके कार्यालय अथवा निर्धारित कार्यालय/स्थान पर खोली जाएंगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed