शिमला में SIR के विरोध में कांग्रेस चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर करेगी प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कल 25 सितंबर को सुबह 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेता कुसुम्पटी स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी।
इस धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान , विदित चौधरी,विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी के पदाधिकारी, सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित ,शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण के सभी पदाधिकारी,शिमला नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षद, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed