हिमाचल: प्रदेश के मण्डी जिले में बुधवार को दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और करीब पांच लोग घायल हो गए। पहला हादसा मण्डी जिले के करसोग में हुआ औऱ दूसरा हादसा मंडी शहर के पुलघ्राट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, पुलघ्राट के पास एक कार सुकेती खड्ड में जा गिरी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार जिला मण्डी के पुलघराट के पास एक गाड़ी सीधे सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार चालक बैंक मैनेजर 39 वर्षीय मनीष भाटिया पुत्र संतराम भाटिया निवासी सन्यार्ड, तहसील व जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर मनीष अपनी कार एचपी 33 एफ 9944 में नेरचौक की ओर जा रहे थे कि पुलघराट के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधी 200 मीटर खाई में पलटे खाकर सीधी सुकेती खड्ड में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सीट बेल्ट न खुलने के कारण घायल मनीष गाड़ी में ही फंस गया और नदी के पानी में डूब गया। जब तक लोगों ने उसे निकाला तो वह सांस नहीं ले पा रहे थे मौके पर ही उन्हें गाड़ी निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे पहले, मण्डी जिले के उपमंडल करसोग में माहूनाग के समीप बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी अनुसार, एक कार के अचानक अनियंत्रित होने से वाहन में सवार मोहन सिंह मेहरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनीत और चुड़ामणी नाम के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस दवारा मामले की जाँच की जा रही है।