मण्डी: ड्राइविंग टेस्ट 5 व 19 अप्रैल को

सरकाघाट: 28 अगस्त के स्थान पर अब 1 सितंबर को होगी वाहनों की पासिंग

सरकाघाट: उपमंडल सरकाघाट में 28 अगस्त को आयोजित होने वाली वाहनों की पासिंग अब 1 सितंबर  को आयोजित की जाएगी। पंजीकरण एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी-सह-उपमंडलाधिकारी (नागरिक), सरकाघाट ने बताया कि सरकार द्वारा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के कारण वाहनों की निर्धारित पासिंग की तिथि में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब वाहनों की पासिंग 1 सितंबर को राजकीय डिग्री कॉलेज, सरकाघाट के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। वाहन मालिकों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने वाहनों सहित उपस्थित होकर वाहन पासिंग की प्रक्रिया पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed