हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से फिक्स मानदेय के आधार पर भरे जा रहे सहायक स्टाफ नर्स के पदों की संख्या में 468 की बढ़ोतरी की गई है। अब आयोग सहायक स्टाफ नर्स के कुल 780 पदों पर भर्ती करेगा।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 23 जुलाई को जारी आयोग के विज्ञापन नंबर 12/2026 में पोस्ट कोड-26044 के तहत सहायक स्टाफ नर्स के 312 पद विज्ञापित किए गए थे। लेकिन, अब मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशालय से 468 और पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसलिए, अब इन पदों की संख्या बढ़कर 780 हो गई है।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के अन्य नियम और शर्तेंं यथावत रहेंगी।