भाजपा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पर रजनीति कर विधानसभा की परंपराओं को ध्वस्त करने की कर रही कोशिश – विनय कुमार

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह सदन के अदंर किसी भी चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पर राजनीति कर विधानसभा की परंपराओं को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है।
विनय कुमार ने कहा है कि देश में भाजपा पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से देश के लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास कर रही है। नीट पेपर लीक मामला हो,या छात्रों पर बर्बरता भाजपा को इनके गुनाहों से अब कोई नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को प्रदेश से जुड़े मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है, केवल अपनी राजनीति की उसे ज्यादा चिंता है। इसी के चलते वह सदन की कार्यवाही से लगातार भाग रही है।
विनय कुमार ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय का भी सम्मान नहीं कर रहें है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोग भाजपा को उसके काले कारनामों के लिये कभी माफ नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार के दल दल में फंसे भाजपा के नेताओं की पूरी पोल धीरे धीरे प्रदेश के सामने आ रही है और जांच पूरी होने के बाद इसके कई अन्य चहरे भी बेनकाब होंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed