ताज़ा समाचार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 8 सितंबर तक करें आवेदन

मण्डी: बाल विकास परियोजना मण्डी सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत/वार्ड मगर पाधरू के आंगनबाड़ी केंद्र मगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का रिक्त पद भरने के लिए इच्छुक स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन अपने पूर्ण विवरण व आवश्यक दस्तावेजों तथा प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों सहित 08 सितंबर, 2026 तक बाल विकास परियोजना, मण्डी सदर के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि एवं स्थान बाद में निर्धारित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में दूरभाष संख्या 01905-225540 पर अथवा संबंधित पर्यवेक्षक या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed