ऑनलाइन

नवोदय में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

कुल्लू: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बन्दरोल (जिला कुल्लू) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 10 अगस्त, 2026 कर दिया गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल के प्राचार्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू के विद्यालयों में कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 अगस्त निर्धारित थी, जिसे प्रशासनिक कारणों से बढ़ाकर 10 अगस्त, 2026 किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।

प्राचार्य ने जिला कुल्लू के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल के कार्यालय दूरभाष नंबर 9418538510 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा विद्यालय कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सोलन: जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त तक

पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए निःशुल्क चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अगस्त, 2026 कर दिया है।

यह जानकारी पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य कृष्ण यादव ने दी। उन्होंने कहा कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 11 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 तक खुली रहेगी। पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा का माध्यम, श्रेणी, लिंग, क्षेत्र व दिव्यांगता के विवरणों में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

कृष्ण यादव ने कहा कि आवेदन के लिए कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत पात्र उम्मीदवार https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ तथा https://navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

.0.

See less

सम्बंधित समाचार

Comments are closed