बड़सर: आईटीआई बणी में खाली सीटों पर दाखिले का मौका

बड़सर : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बणी में प्रथम काउंसलिंग के बाद इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, सिलाई, फिटर और कंप्यूटर ट्रेड की 67 सीटें खाली रह गई हैं। आईटीआई बणी के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने बताया कि इन सीटों पर प्रवेश के लिए हिमाचली या गैर हिमाचली उम्मीदवार 8 से 10 अगस्त तक आईटीआई के एडमिशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों की स्पॉट काउंसलिंग 12 से 14 अगस्त तक होगी और उन्हें मेरिट के आधार पर एडमिशन दे दी जाएगी। प्रधानाचार्य ने इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94184-50844 पर संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed