कुल्लू: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कुल्लू ने जानकारी दी है कि प्रशासनिक कारणों से 28 जुलाई एवं 29 जुलाई 2026 को कुल्लू में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहन पासिंग का निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट एवं पासिंग शेड्यूल की अगली तिथियों की जानकारी अलग से दी जायेगी।