पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

सुंदरनगर : HRTC बस से महिला गिरफ्तार, 9.850 ग्राम चिट्टा बरामद

मण्डी: सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए HRTC बस में सफर कर रही एक महिला को 9.850 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पुंघ फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान दिल्ली से मनाली जा रही बस की जांच की। तलाशी में महिला के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान पिंकी पत्नी जय सिंह निवासी शिवाबदार, मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed