मण्डी: बाल विकास परियोजना, मण्डी-सदर के उप-मण्डल सदर के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि में आंशिक बदलाव किया गया है। एक विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि साक्षात्कार पहले 09 जुलाई, 2026 को निर्धारित किए थे, मगर अब यह साक्षात्कार 18 जुलाई, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी, मण्डी-सदर के कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से लिए जाएंगे।