शिमला: भाजपा मुख्यालय के बाहर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
शिमला: भाजपा मुख्यालय के बाहर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
शिमला: केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय दीप कमल के बाहर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। बालूगंज से शुरू हुआ कांग्रेस का यह प्रदर्शन प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीप कमल के समक्ष भाजपा के खिलाफ जबरदस्त नारे बाजी की गई। कांग्रेस ने राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से त्यागपत्र की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओ, छात्रों के साथ खड़ी है। नीट पेपर लीक, सीवीएसाई के पेपर लीक से देश के युवाओं का भविष्य दाव पर लगा है। आज देश मे शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। विनय कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेस सासंदो पर की गई पुलिस कार्यवाही लोकतंत्र में चुने गए प्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है,जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि उनका यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक देश के युवाओं, छात्रों को न्याय नही मिल जाता।