नन्‍द लाल शर्मा एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्‍त

SJVN के पूर्व सीएमडी एवं एचईआरसी अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का निधन, ऊर्जा क्षेत्र ने खोया दूरदर्शी नेतृत्व

हिमाचल: हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष तथा एसजेवीएन लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नंद लाल शर्मा का निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। शनिवार को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

हिमाचल  प्रदेश के मूल निवासी नंद लाल शर्मा ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी प्रशासक माने जाते थे। हरियाणा सरकार द्वारा एचईआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पहले वह शिमला स्थित एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रहे। एचईआरसी में पद संभालने से पहले शिमला स्थित भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने हाइड्रो पावर सेक्टर में शानदार उपलब्धियां हासिल की।  जुलाई 2023 में उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। उन्हें विद्युत क्षेत्र में लगभग 18 वर्षों और प्रशासनिक सेवाओं में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव था। उनके कार्यकाल में एसजेवीएन ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और विस्तार योजनाओं पर काम किया।

उन्होंने लगभग 7 वर्षों तक एसजेवीएन के सीएमडी के रूप में कुशलतापूर्वक कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी का उल्लेखनीय विस्तार हुआ और कई महत्वपूर्ण जलविद्युत परियोजनाओं को गति मिली। उनके पास सरकारी कंपनियों, प्रशासन और विशेष रूप से ऊर्जा एवं बिजली क्षेत्र में अग्रणी पदों पर कार्य करने का 28 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव था। उन्होंने एमबीए और एमएससी की डिग्रियां प्राप्त की थीं।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने नंद लाल शर्मा के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त 

 केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि नंद लाल शर्मा का एसजेवीएन के विकास और विस्तार में उल्लेखनीय योगदान रहा, जबकि एचईआरसी के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने विद्युत क्षेत्र की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने नंद लाल शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) के पूर्व अध्यक्ष नंद लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नंद लाल शर्मा का आज प्रातः हरियाणा के पंचकूला में 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नंद लाल शर्मा ने विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रदेश की जनता की सेवा की। उन्होंने कहा कि एसजेवीएनएल को सुदृढ़ बनाने में भी नंद लाल शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।
 सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed