बिलासपुर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद…

ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को ऋषिकेश अनुभाग में बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत व पेडों की कांट-छांट करने के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र छत-।।, समलेता, चिकनाघाट तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

छडोल अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिलासपुर: सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उप मण्डल-। ई. सन्नी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 व 18 जुलाई को छडोल अनुभाग में बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत व पेड़ों की कांट-छांट करने के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को छडोल अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र कल्लर, तरसली, तुन्नू, डाबर, कोट, गम्बर, जामली, नेरी, छडोल तथा 18 जुलाई को डाबर, जामली, नेरी, छडोल, बनाली तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा तथा लोगों से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed