बिलासपुर: जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर द्वारा रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए 23 जुलाई, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय परिसर में एम/एस B4S Solutions प्राइवेट लिमिटेड, बसंती बाग, साई रोड, बद्दी (जिला सोलन) के सहयोग से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कंपनी के बद्दी स्थित प्रतिष्ठान में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा आईटीआई फिटर की 10, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन की 10, आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स की 5, आईटीआई मैकेनिकल की 5, आईटीआई टूल एंड डाई मेकर/मशीनिस्ट की 10, आईटीआई टर्नर की 5 तथा आईटीआई इलेक्ट्रिकल के 5 पदों सहित कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है तथा पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
राजेश मेहता ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 14,060 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा चाय-नाश्ता, रियायती दर पर भोजन, अर्जित अवकाश (ईएल) का नकदीकरण, दीपावली बोनस तथा पूर्ण उपस्थिति पर 400 रुपए का अटेंडेंस रिवॉर्ड सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाण-पत्र, संबंधित आईटीआई प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो) साथ लाने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर के दूरभाष 01978-222450 अथवा नियोक्ता के मोबाइल नंबर 98160-80764 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) अथवा अन्य देय देय नहीं होगा।