बिलासपुर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद….

रौड़ा अनुभाग के तहत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को रौड़ा अनुभाग में बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत व पेडों की कांट-छांट करने के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र लुहणू वर्षाशालिका, गुरुद्वारा, रौड़ा सैक्टर-2, लुहणू खैरियां तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
चंगर अनुभाग के तहत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को चंगर अनुभाग में बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत व पेडों की कांट-छांट करने के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि चंगर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र कोहलवीं, कुनाला, पुलिस लाईन, लखनपुर, बलोह, लोक निर्माण विश्रामगृह धौलरा, लेकव्यू कैफे, बस स्टैण्ड, धौलरा रोड़, पुलिस चौकी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed