ताज़ा समाचार

संघ व भाजपा ने देश में लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है- विनय कुमार

शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राम मंदिर के हजारों करोड़ की दान पात्र की लूट को कथित तौर पर भाजपा व संघ की एक सोची समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के प्रकोप से अब इसके नेता बचने वाले नहीं। भगवान के घर देर हो सकती है अंधेर नहीं है इसलिए इसे अपने गुनाह की सजा भुगतनी ही पड़ेगी। 

विनय कुमार ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि देश के इस महाघोटाले के बाद भाजपा में खलबली मची हुई है। इसके नेता बयानबाजी कर अपने आकाओं को पाक साफ साबित करने में जुट गए हैं। 

विनय कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की देश के सामने पूरी पोल खुल गई है। 

विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस महाघोटाले के खिलाफ 14 जुलाई को जिला मुख्यालयों में प्रभु श्री राम के मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन कर लोगों को  धर्म के नाम पर इस लूट से अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि संघ व भाजपा ने देश में लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है,जिसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर तब तक शांत नहीं बैठेगी जबतक की इसके असली गुनहगार पकड़े नहीं जाते और लूट का सारा पैसा वापिस दानपात्र में नहीं आ जाता।

विनय कुमार ने राम मंदिर निर्माण में अब तक मिले दान,इसके अब तक के खर्च पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed