कुल्लू: प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय शिक्षुता समिति (DLAC) कुल्लू की बैठक जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू द्वारा की गई थी ।
इस बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी व निजी संगठनों और पात्र युवाओं को आधिकारिक शिक्षता पोर्टल (Apprenticeship Portal) पर पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि 30 से अधिक कर्मचारियों को वाली इकाइयों के लिए शिक्षु (Apprentices) रखना अनिवार्य है जो कि कुल कार्यबल का 2.5% में 15% होने चाहिए। 4 से 29 कर्मचारियों वाली इकाइयों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। अनुबंध निर्माण और स्टाइपेंड (Stipend) दावों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। अनुपालन न करने पर आधिकारिक नोटिस जारी किए जा सकते हैं। आईटीआई पास-आउट और पात्र युवाओं को स्थानीय शिक्षुता भूमिकाएं सुरक्षित करने के लिए पंजीकरण करना चाहिए। इसमें स्थानीय संस्थानों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सहायता के लिए संपर्क सूत्र 94598-54295 पर संपर्क कर सकते हैं