किन्नौर जिला से भरे जाएंगे विकास प्रबंधक के 63 पद

रिकांगपिओ : जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर रणवीर सिंह ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर में एस0बी0आई0 लाईफ इन्शोरेन्स कारपरेशन लिमिटेड, दुसरी मंजिल पांगी हाऊस नजदीक पुलिस लाईन रोड रिकांग पिओ द्वारा विकास प्रबंधक के लिए कुल 63 पदों में 60 पद अस्थाई तथा 03 पद नियमित निकाले गए हैं।

उन्होंने बताया कि विकास प्रबंधक (Development Manager) का वेतन 25 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो तथा स्नातक पास होगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हांे, उपरोक्त वर्णित पदांे के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक/आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाईन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वे आवेदक सम्बन्धित साईट (eemis.hp.gov.in) में जा कर ऑनलाईन पंजीकृत कर सकते हैं तथा आवेदक साक्षात्कार हेतु अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित दिनांक 04 जुलाई, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांग-पिओ में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चिित करें।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed