मण्डी: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कोटली में करेंगे विकास कार्यों के लोकार्पण

मण्डी: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार लोक निर्माण मंत्री 28 जून  को दोपहर बाद 12.30 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली में पहुंचेंगे। इस अवसर पर वे कून का तर में ब्यास नदी पर बने बेली ब्रिज (पुल) तथा जबलाही नाला से बरनोटा-कड़कोह सड़क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही एनएच-70 से सताहन सड़क के मेटलिंग टारिंग कार्य का शुभारंभ करेंगे।

इस प्रवास के दौरान विक्रमादित्य सिंह जनसमस्याओं का निराकरण भी करेंगे। सायंकाल को वे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed