कांगड़ा: बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पद (जमानाबाद, अंसोली -2, पटराकर, खास तियारा, तरसुह, डूगा बाजार, बाल्मीकि मोहल्ला – 1, गाहलियां-1, बांध-1, रसूह, चेलियां,चकवन लंज,पठियार, बासी, लोअर चतरेटा, मैरा-1) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 5 पद ( घुरकड़ी कंजेहड , कन्दरेहड, इच्छी, त्रियांगु, सननी) क्रैच कार्यकर्ता के 5 पद (एसडीएम कोर्ट , अपर बीरता,मटौर -1, पुराना कांगड़ा -2 , कन्दरेहड-2) सहायिका के 4 पद ( एसडीएम कोर्ट, अपर वीरता,पुराना कांगड़ा-2, कंदरेहड-2) भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। अपर राजियाना-3 में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद भरा जाना है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में 10 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं। साक्षात्कार 18 जुलाई 2026 को बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा में सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा। सह क्रैच केंद्र के लिए आवेदन 15 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक कर सकते हैं। अप्पर रजियाना के 1 पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 रखी गई है और इसके लिए साक्षात्कार 17 जुलाई 2026 को होगा। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में संपर्क कर सकते हैं।