
शिमला: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते वीरवार से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 मई से 1 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना हैं। गुरुवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मण्डी, शिमला में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।













